Friday, March 13, 2026
बस्ती

सम्पूर्ण वैश्य सेना की बैठक में राजनीतिक, सामाजिक एकजुटता पर जोर

बस्ती। रविवार को सम्पूर्ण वैश्य सेना बस्ती इकाई की बैठक महादेवा विधानसभा क्षेत्र के खोरिया बाजार में रामवीर मद्धेशिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष माधो प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक स्तर पर सबल हो इसके लिये राजनीतिक जागरूकता आवश्यक है।

कहा कि समूचे देश में 132 वैश्य उप जातियां हैं इन्हें एकजुट कर सम्पूर्ण वैश्य सेना तेजी से बढ रही है। उन्होने अधिकार हासिल करने के लिये एकजुटता पर जोर दिया।

बैठक को सुनील गुप्ता,कुलदीप जायसवाल अशोक कुमार निगम, प्रमोद गुप्ता आदि ने सम्बोधित करते हुये वैश्य समाज की समस्याओं पर प्रकाश डाला। कहा कि राजनीतिक एकजुटता समय की मांग है। जनपद में वैश्य सेना की मजबूती के लिये उपस्थित व्यापारियों को शपथ दिलाया गया। बैठक में अद्या भैया, दिनेश चन्द्र, रामचन्दर , उपेन्द्र, प्रमोद, अरविन्द, लक्ष्मी गुप्ता, रामफेर गुप्ता, डा. दिलीप कुमार वैश्य के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।