Tuesday, August 18, 2026
बस्ती

जयंती पर याद किए गए पंडित दिन दयाल उपाध्याय

बस्ती । आज रविवार को सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित और वंचित के उत्थान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर देने वाले प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई।

इस क्रम में बहादुरपुर मंडल के नगर पंचायत नगर बाजार के राजकोट दुर्गा मंदिर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया । इस अवसर पर मोदी जी के मन की बात को सुनी गई।

जिसमे मंडल अध्यक्ष भाजपा परमानंद सिंह,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन जायसवाल,  जिला मंत्री शिवम गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री अनिल श्रीवास्तव जी, सूर्य नारायण उपाध्याय जी, बृजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे