
अम्बेडकर नगर :- (मार्तण्ड प्रभात संवाददाता) विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आज जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के साथ मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ,जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी,अपर उपजिलाधिकारी भरत लाल सरोज, प्रभागीय वनाधिकारी ए.के. कश्यप तथा अन्य अधिकारियों ,कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए वृक्षारोपण किया गया।
जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
बेहतर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों से पौधारोपण की दिशा में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता होते हैं जो हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने का कार्य करते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है।
पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया।
पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है इसका मुख्य उद्देश हमारे प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना एवं दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
इस दौरान मौके पर कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।






