Friday, May 1, 2026
बस्तीबस्ती मंडल

बारिश ने दिलाई उमस से निजात ,7 डिग्री गिरा तापमान

मानसून

बस्ती :- सोमवार को दोपहर बस्ती मंडल में आंधी के साथ ही रही बारिश ने लोग को गर्मी से काफी राहत दिलाया।

पूर्वांचल में शनिवार से ही घूम रहे बदल शनिवार रात गोरखपुर में बरसे तो आज सोमवार को दिन में बस्ती में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।

मौसम विशेषज्ञों की माने तो जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वांचल में भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा था। विछोभ के गोरखपुर पहुंचने से शनिवार रात झमाझम बारिश हुई थी और बस्ती सहित अन्य जिलों को धूल भरी आंधी रात में चली थी।
आज सोमवार को दोपहर 3 बजे से आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने बस्ती का भी माहौल बदल दिया है।
बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई ।
न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री के नीचे पहुंच गया। जबकि अधिकता 37 रहा। कुल तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

1