Friday, June 26, 2026
बस्ती

लक्ष्मी चेरिटेबल ट्रस्ट ने मकर संक्रांति पर वृद्धाश्रम में किया कंबल वितरण

वृद्धा आश्रम में किया कम्बल का वितरण, खिलाया खिचडी

 

बस्ती :-  मकर संक्रान्ति के अवसर पर गुरूवार को लक्ष्मी चैरीटेबुल ट्रस्ट की ओर से बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों में ठंड से बचाव के लिये कम्बल वितरण के साथ ही उन्हें खिचड़ी का प्रसाद खिलाया गया।

संस्था अध्यक्ष पूर्णिमा मिश्रा ने वृद्ध जनों में कंबल

वितरण करते हुए की वृद्ध और असहाय है उनकी सेवा सबसे बड़ा धर्म है। वृद्ध जनों को जब कम्बल मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी।

कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से संरक्षक सुशील मिश्र, प्रमोद दूबे, कृष्णदेव मिश्र, वृहस्पति पाण्डेय, कुनाल, लल्लू पाण्डेय आदि ने योगदान दिया।