Saturday, April 18, 2026
बस्तीबस्ती मंडल

सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने से बीजेपी को मिलेगी मजबूती- संजय प्रताप जायसवाल

बस्ती :-  सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने पर रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट कर प्रसन्नता व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो बड़ा दायित्व सौंपा है उसे पूरी तन्मयता से निभायेंगे, इससे बस्ती जनपद और भाजपा कार्यकर्ताओं का भी सम्मान बढा है।

विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित संगठन के अनेक पदों पर दायित्व संभाल चुके है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री के रूप में निश्चित रूप से वे प्रदेश सहित देश भर में संगठन को मजबूती देंगे।

यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के आई.टी. प्रभारी अमर सोनी ने दी।