Thursday, June 11, 2026
बस्ती

सुभासपा जिला प्रवक्ता बने रामसहाय

 

बस्ती :-(मार्तंड प्रभात) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अमन कुमार राजभर ने रामसहाय राजभर को जिला प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के गतिविधियों का प्रचार प्रसार करेंगे।
बुधवार को सुभासपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में प्रवक्ता रामसहाय राजभर को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से धर्म प्रकाश चौधरी, विनोद कुमार राजभर, वृजभूषण मिश्र, मनोज राजभर, सुनील पाण्डेय, राजेश राजभर, राजकुमार राजभर, राहुल निषाद, मो. रईस, विजय चौहान, रामकिशुन राजभर, प्रमोद चौधरी, संजय चौहान, अर्जुन राजभर आदि शामिल रहे।