Friday, April 17, 2026
बस्ती मंडल

एस एस बी के दो जवानों की मौत

बस्ती :- बस्ती जनपद में हाईवे पर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के निकट शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बाइक सवार एसएसबी के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को किसी वाहन ने ठोकर मार दिया था। पुलिस ने दोनो जवानों को अस्‍पताल पहुंचाया जहां पर डाक्‍टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार एसएसबी के जवान गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना अंतर्गत रामगढ़ ऊर्फ रजही गांव निवासी 30 वर्षीय ओंकार साहनी और गोरखपुर जनपद के ही पिपराइच थाना क्षेत्र के मगडीहा गांव निवासी 32 वर्षीय राकेश कुमार पटेल लखनऊ से बाइक पर सवार होकर गोरखपुर आ रहे थे। देर रात जैसे ही उनकी बाइक बस्‍ती जनपद के नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज के पास पहुंची तभी अचानक किसी वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फुटहिया चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा और उनके सहयोगी कांस्टेबल भालचंद यादव, विशाल शर्मा और श्रीदीन ने गंभीर रूप से घायल एसएसबी के दोनों जवानों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनो जवानों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना चौकी प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ ही उनके परिजनों को रात में ही दे दी। प्रभारी एसपी विरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों जवान लखनऊ में तैनात थे। उनके घर वाले आ गए हैं। एसएसबी के अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्‍टमार्टम के बाद शव को स्‍वजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि किस वाहन से दोनो जवानों की मौत हुई इस बारे में पता करने का निर्देश दिया गया है।