गैर काग्रेसी सरकारे अधिकारियों को अपने लिए कमाई का जरिया बना लिया है- देवन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती :- (मार्तंड प्रभात) भाजपा ने गरीबो को और गरीब बना दिया रोजगार और भुखमरी से जनता बेहाल है और कॉग्रेस सरकार में जहा विधायक अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा करती थी और पुलिस जनता के सुरक्षा का ध्यान रखती शिकायत करने पर जनता को न्याय मिलता है लेकिन जब से प्रदेश में काग्रेस सरकार सत्ता से बहार हुयी तब बीच में आने वाली सरकारे चाहे वह भाजपा हो य समाजवादी हो या फिर बसपा ने इनको अपना कमाई का जरिया बना लिया है और जनता त्राही-़त्राही कर रही है।

          उक्त बाते बस्ती सदर 310 विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवन्दर श्रीवास्तव द्वारा 11 फरवरी 22 को बरसॉव ग्राम पंचायत के परसाटडी ग्राम में महिलाओं और जनता से एक बार पुनः प्रदेश सरकार बनाने के लिए आर्शीवाद मॉगा और कहा कि आज के दौर में किसी भी पार्टी में गरीब जनता अब चुनाव नही लड सकता क्यौंकि सारी पार्टीयॉ धन बली और बाहुबली को अपना उम्मीदवार बनाती है। लेकिन काग्रेस पार्टी ही एक एैसी पार्टी है वह गरीब को अपने दल में गरीबो और कार्यकर्ताओं पर भरोसा कर उनको चुनाव मैदान में उतारती है।उन्होने उदाहरण देतें हुये बताया कि बस्ती में पार्टी ने रामजीवान, रामअवध जैसे कार्यकर्ताओं को अपना उम्मीदवार बनाकर उनको सदन में भेजने का कार्य किया है। और अपने सीमित संसाधनों जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण करते थे। परन्तु अव यह हाल है जनता अव थानों एवं पार्टी के नेताओं का चक्कर लगातें हुये देखी जा रही है और उनको न्याय नही मिल पाता। और अन्त में हारकर आपको भ्रष्टाचार के हवाले कर देता है और अपनी गाडी कमाई गवा देता है।

        वही कार्यक्रम में पंडित हरीश चन्द्रशुक्ल ने सभा के सम्बोधित करते हुये कहा कि हम लोगो ने सभी सरकारो को देखा है और पूर्व में काग्रेंस सरकार को भी देखा है उन्होने बताया कि पूर्व की काग्रेस सरकार में गरीब जनता और कार्यकर्ताओं की सुनी जाती थी लेकिन आज कल की सरकारों में अगर आपके पास धन नही है तो आप की सुनवाई नही होगी । कागेेस के घोषणा पत्र के बारे जानकारी देतें हुये कहा कि हमारी पार्टी ने नारा दिया कि लडकी हॅू लड सकती हॅू के नारे के साथ प्रदेश चालीस प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया है। इतना ही नही छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी, महिलाओं को बस में फ्री यात्रा, बृद्ध महिलाओं को 1000 रूपया प्रति माह पेन्शन, नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशतकी नियुक्ति,ऑगन वाडी और आशा बहुओं को 10 हजार रूपया प्रतिमाह, किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, 2500में गेहूॅ व धान जबकि गन्ना प्रतिकुन्टल 400 रूपया दिया जायेगा। दूर करेगें कोरोना की आर्थिक मार और मिलेगे 25हजार और बेरोजगारी को दूर करने के लिए 20 लाख की भरर्ती होगी वही संविदा कर्मियों और ठेका कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाने के साथ 10 लाख रूपये तक इलाज मुफ्त किया जायेगा।

      इस अवसर पर अमित प्रताप सिहं अध्यक्ष किसान काग्रेस, पं0 धर्मदेव दूवे, विन्दा चौधरी, राजकुमार चौधरीख् अब्दुल रहमान, मनोज चौधरी, राजेन्द तिवारी, झिनकान, राजेन्दर, रजेवन्त चौधरी, बुद्धिराम चौधरी,बृजेश चौधरी,रामगोपाल, शीला देवी निघवासनी देवी शुकन्तला, राघवेन्द्र चौधरी,पिन्टू,रामसूरत सैकडो नौजवान के साथ महिलाये उपस्थ्ति रही।