
बस्ती :-(मार्तण्ड प्रभात) आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद के नेतृत्व में कटरा स्थित कैंप कार्यालय पर बुलाई गई बैठक में आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा 02 जनवरी केजरीवाल की लखनऊ महारैली को सफल बनाने के लिए ब्लाक से लेकर बूथ स्तर तक सभी तैयारियों पर व्यापक चर्चा परिचर्चा किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली में अपने अधिकतम जनसमूह के साथ प्रतिभाग करने के लिए कटिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान आमजनस महंगाई, भ्रष्टाचार,तथा संप्रदायिकता से त्रस्त है।ऐसे में आमजनता का आम आदमी पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।इस दौरान युवा कांग्रेस जिला सचिव सुनील सिंह राजपूत को आम आदमी पार्टी बस्ती जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र चौधरी, रामनाथ गौतम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आनंद राजपाल, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ से अशोक श्रीवास्तव, डी.एन.त्रिपाठी, दिनेश शर्मा,दौलत राम आजाद,डी.सी.दूबे, फिरदौस अहमद,दिनेश यादव, तिलक राम चौधरी,रामतौल निषाद,भीम प्रसाद, विजय कुमार, सुरेश कुमार सिंह, अजय कुमार,आकाश सिंह,राजू गुप्ता आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







