भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा का बस्ती आगमन पर भव्य स्वागत

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सतेन्द्र सिन्हा के प्रथम बस्ती आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने उन्हें अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्‍व में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे,कार्यक्रम की शुरुआत बस्ती टोल प्लाज़ा से हुई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर तथा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा करते हुए डॉ. सिन्हा का स्वागत किया,स्वागत काफिला बड़े वन चौराहा, कटरा चौराहा, अटल चौराहा और पकौड़ी चौराहा होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा।

जिला कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय किया और संगठनात्मक दिशा-निर्देश देते हुए आगामी कार्यक्रमों तथा जन–जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, ने किया।

जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि स्वागत समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही, जिनमें विधायक अजय सिंह, महेश शुक्ला, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडे ,राज किशोर सिंह ,रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, संजय चौधरी, अंकुर वर्मा, राणा दिनेश प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, डॉ. रघुवर पांडे, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव , दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर,नीलम गौड़,प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी,सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि तिवारी ,नीरज त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव गोला, विद्यामणी सिंह,संध्या दिक्षित,जगदंबा शुक्ला, ओमकार सिंह,मनोज कुमार पाठक,लवकुश शुक्ला,गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जनकराम गौतम, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, तारक जायसवाल, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, आशा सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, जवाहर लाल जायसवाल, दुष्यंत विक्रम सिंह, राज कुमार शुक्ल, सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’, विनय यादव, नागेंद्र सिंह सिंकु, श्रुति अग्रहरि, मनोज सिंह, विजय कुमार राजू, जगदीश अग्रहरी, प्रमोद चौधरी, नितेश शर्मा, अभिनव उपाध्याय, सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।