Monday, May 25, 2026
बस्ती

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के जनपद प्रथम आगमन पर उनके स्वागत कार्यक्रम के लिए बैठक संपन्न

बस्ती :-भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के जनपद प्रथम आगमन पर उनके स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी अशोक सिंह के मार्गदर्शन मे भाजपा जिला पदाधिकारीयों,सभी मोर्चा के अध्यक्ष एव् समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन हुई।

जनपद आगमन पर घघोवा से सर्किट हाउस तक जगह प्वाइंट बनाकर पार्टी पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि व कार्यकता अपने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम के बाद अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह मे बस्ती विभाग की बैठक करेंगे।

बैठक मे उपस्थित अशोक गुप्ता,विवेकानंद मिश्रा, रामचरण चौधरी,चंद्रशेखर मुन्ना, रवि सिंह, वेभव पाण्डेय,अरविन्द श्रीवास्तव गोला,प्रतुश विक्रम सिंह, आनंद प्रताप सिंह,अमरेश पाण्डेय,वीरेंद्र गौतम, विनय यादव, अखंड प्रताप सिंह, अजय पाल, जान पाण्डेय,आलम चौधरी, दिलीप पाण्डेय, उत्कर्ष शुक्ला, अभिषेक सिंह गोलू, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी दीपांशु विक्रम सिंह सहित आदि पदाधिकारी उपस्थिति रहे।