
सुशील हीरो बस्ती में धमाका, ग्राहक रामशेखर ने जीती मुफ्त मोटरसाइकिल
हीरो उत्सव के तहत ग्राहकों पर बरसी उपहारों की सौगात, किसी को मिले सोने तो किसी को चांदी के सिक्के
बस्ती। धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प की ओर से चलाए जा रहे विशेष ऑफर और ‘हीरो उत्सव’ योजना के तहत सुशील हीरो, स्टेशन रोड बस्ती में खुशियों की सौगात बरसी। योजना के अंतर्गत ग्राहक श्री रामशेखर को गुड लाइफ स्क्रैच कूपन के माध्यम से एक मोटरसाइकिल मुफ्त जीतने का शानदार अवसर मिला। वहीं कई अन्य ग्राहकों ने सोने और चांदी के सिक्के जीतकर त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया।
इस विशेष अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के बिजनेस चीफ आशुतोष वर्मा एवं क्वालिटी ऑफिसर मनीष श्रीवास्तव का सुशील हीरो, स्टेशन रोड बस्ती में आगमन हुआ। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल एवं शशांक अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
हीरो परिवार की ओर से पवन श्रीवास्तव ने मोटरसाइकिल विजेता ग्राहक रामशेखर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अन्य विजेता ग्राहकों को भी उनके पुरस्कार प्रदान किए गए। सुशील हीरो की ओर से भी ग्राहकों के लिए विशेष बंपर इनाम की व्यवस्था की गई है।
प्रतिष्ठान की ओर से बताया गया कि हीरो मोटोकॉर्प की गुड लाइफ कार्ड योजना के तहत ग्राहकों को आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिल रहा है। धनतेरस और दीपावली के अवसर पर सोने-चांदी के सिक्कों के साथ मोटरसाइकिल जीतने का मौका ग्राहकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर रहा है।
इस अवसर पर पवन कुमार श्रीवास्तव, विपिन जायसवाल, सुनील कुमार (सेल्स प्रमोशन), सुनील कुमार (नेटवर्क मैनेजर), चंद्रिका प्रसाद, दुर्गेश श्रीवास्तव, सलोनी मिश्रा, सुजाता जायसवाल, अंशिका सिंह, रूबी, मानसी, धरिया, दीपक निषाद, राम प्रसाद, शिवदयाल सिंह, संजय तिवारी, अद्वित श्रीवास्तव सहित सुशील हीरो परिवार के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।







