Monday, July 27, 2026
बस्ती

शिक्षा मंत्री धमेंन्द्र प्रधान के त्याग पत्र में कांग्रेस की बड़ी भूमिका- अवधेश सिंह

शिक्षा मंत्री धमेंन्द्र प्रधान के त्याग पत्र में कांग्रेस की बड़ी भूमिका- अवधेश सिंह

बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता अवधेश सिंह ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्याग पत्र पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह देश के उन युवाओं की जीत है जिन्होने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिये लोकतांत्रिक रास्ता चुना।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के आन्दोलन में संसद से सड़क तक डटी रही। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला। राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को त्याग पत्र देना होगा। अंततः उन्हें त्याग पत्र देना पड़ा।

कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने कहा कि लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते हैं। इस सरकार में मंत्री इस्तीफे नहीं देते हैं। लेकिन शिक्षा मंत्री को त्याग पत्र देना ही पड़ा। उन्होने मांग किया कि प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो।

ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है। अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है।