Wednesday, August 5, 2026
बस्ती

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का चन्दा देवी श्रीवास्तव व ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने किया ऐतिहासिक स्वागत

मूसलाधार बारिश में भी नहीं रुका उत्साह

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का चन्दा देवी श्रीवास्तव व ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने किया ऐतिहासिक स्वागत

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के बस्ती प्रथम आगमन पर भारी बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। भाजपा नेत्री एवं विधानसभा 310 बस्ती सदर की भावी प्रत्याशी चन्दा देवी श्रीवास्तव तथा ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान चन्दा देवी श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ अपने नए क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

Oplus_16908288

बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे स्वागत स्थल पर “विनोद राय जिंदाबाद”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव जिंदाबाद” तथा चन्दा देवी श्रीवास्तव जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बस्ती आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। भारी बारिश के बावजूद जिस तरह हजारों कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे, वह संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है। हमें पूरा विश्वास है कि विनोद राय के कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का कार्य और तेज़ी से आगे बढ़ेगा। हम सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”

वहीं चन्दा देवी श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कहा कि भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि भाजपा संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं का समर्पण और उत्साह किसी भी परिस्थिति में कम नहीं होता।