
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
सेवा सेतु अभियान का शुभारम्भ
बस्ती-भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े श्रद्घाभाव के साथ जिले स्तर पर मनाई गई,जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पार्टी के सभी मंडलों एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
जिलाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय पर पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों एवं एकात्म मानववाद के दर्शन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने वाले ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों का महत्व रेखांकित किया।
आज के अवसर पर भाजपा ने जनसेवा तथा पात्र लाभार्थियों तक केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाने हेतु “सेवा सेतु अभियान” का भी भव्य शुभारम्भ किया।जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने सल्टौआ में और
विधायक अजय सिंह ने विक्रमजोत में, रवि सोनकर ने बहादुरपुर ,रामायण सिंह ने बनकटी,राकेश श्रीवास्तव ने बस्ती सदर, प्रमोद पांडेय ने साऊंघाट, ममता पांडेय ने कप्तानगंज में विभिन्न विकासखण्डों में बहुद्देशीय सेवा शिविरों का उद्घाटन नेताओं द्वारा किया गया।
सेवा शिविरों में प्रदान की जाने वाली सुविधाएँ, सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन सेवाएँ वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन,स्वास्थ्य सेवाएँ तथा आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण एवं वितरण महिला व बाल विकास, दिव्यांग कल्याण संबंधी सहायता,प्रधानमंत्री आवास योजनाएँ, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी,कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन व स्वरोजगार योजनाओं के लिए मार्गदर्शन,बैंकिंग व ऋण सुविधा, श्रमिक पंजीकरण,मतदाता पंजीकरण, राशन कार्ड संबंधी कार्य, विद्युत, शिक्षा व कौशल विकास सहायता आवेदन-पंजीकरण व समस्याओं के त्वरित निवारण भी किया गया
विवेकानंद मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रति समर्पित रहा। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार आज भी सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का स्रोत है।
इसी भावना के साथ ‘सेवा सेतु अभियान’ संचालित किया जा रहा है ताकि सरकार की योजनाएँ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचें और कोई योग्य व्यक्ति वंचित न रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी शनिवार को क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिंह का बस्ती आगमन सुनिश्चित है; उनका स्वागत सुबह 11:00 बजे बस्ती टोल पर किया जाएगा,इसके बाद भाजपा कार्यालय परएक परिचयात्मक बैठक होगी।
संजय चौधरी,भानु प्रकाश मिश्र, प्रत्यूष विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अजय पाल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, वीरेन्द्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, राकेश शर्मा, नीलम गौड़, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, विद्यामणी, अभिनव उपाध्याय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, विशुद्धानंद तिवारी, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, विनय यादव, जनक राम, राज कुमार शुक्ल, सतेन्द्र सिंह भोलू, राजू पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, उपस्थित जन‑प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में व्यापक रूप से शिविरों का आयोजन कर जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा ।







