Saturday, April 18, 2026
बस्ती

अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता

बस्ती । मछुआरा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ई. राज बहादुर निषाद और पीसीसी सदस्य सीमा निषाद ने अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि निश्चित रूप से वे कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा मेें सफल होेंगे।

नेताद्वय ने कहा कि अजय राय की संघर्ष करने वाले निडर नेता की छवि है और प्रदेश में कांग्रेस को ऐसे ही नेतृत्व की आवश्यकता थी।

अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर मछुआरा कांग्रेस केे सोमनाथ संत, विनोद निषाद, गया प्रसाद निषाद, रमेश निषाद, अवधेश निषाद, अभिषेक साहनी ‘फौजी’ मो0 आलम, शहाबुद्दीन के साथ ही अनेक पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।