विधायक महेंद्र नाथ यादव और कविंद्र चौधरी ने कप्तानगंज में किया भंडारे का शुभारंभ

विधायक महेंद्र नाथ यादव और कविंद्र चौधरी ने कप्तानगंज में किया भंडारे का शुभारंभ

कांवड़ियों की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात – चंद्रप्रकाश चौधरी (अध्यक्ष कप्तानगंज नगर पंचायत)

बस्ती(मार्तण्ड प्रभात)। नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज के सौजन्य से कप्तानगंज के शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का शुभारंभ विधायक महेंद्रनाथ यादव और कविंद्र चौधरी ने किया।

भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।वही लंबी यात्रा से थके श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रही साथ में यात्रियों के विश्राम की भी व्यवस्था रही।

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। हमारी कोशिश है कि हम ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं की सेवा की जाए।अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों को प्रसाद वितरण हो चुका है।जब तक यात्रा चलती रहेगी हमारा भंडारा भी चलता रहेगा। समाज और श्रद्धालुओं की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। इससे आत्मि संतुष्टि मिलती है। ये कार्यक्रम पहले भी होता रहा है और आगे भी चलता रहेगा।

वही विधायक महेंद्रनाथ यादव और कविंद्र चौधरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए भंडारे को एक सामाजिक जिम्मेदारी बताई।