Thursday, April 16, 2026
अयोध्या मंडलउत्तर प्रदेशबस्ती

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, अब तक का सबसे ठंडा दिन

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप , अब तक का सबसे ठंडा दिन

बस्ती। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कल दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट से गलन बढ़ गई है। मंगलवार को निकली धूप को बुधवार को बर्फीली हवाओं ने बेअसर कर दिया। मेरठ में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान रिकार्ड 1.5 तक पहुंच गया।

वहीं, कानपुर शहर और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ में भी ठंड से लोग ठिठुरे। राजधानी का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, दिन का तापमान करीब वृद्धि के साथ 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वही बस्ती न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 18 रहा।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और झांसी।