Thursday, April 16, 2026
बस्ती

भाजपा के बुल्डोजर ने सपा के परिवारवाद को ध्वस्त कर दिया – नितेश शर्मा

भानपुर, बस्ती। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को दोनों सीट पर जीत मिलने पर भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के उकड़ा हनुमान मंदिर पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया।
                    भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जन लाभकारी नीतियों और सबका साथ सबका विकास के संकल्प ने समाजवादी पार्टी के अंतिम किले रामपुर और आजमगढ़ में भी कमल खिलाया है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बुल्डोजर ने सपा के परिवारवाद को ध्वस्त कर दिया। प्रदेश व केंद्र सरकार गांव गरीब किसान मातृशक्ति तथा युवाओं की सेवा को समर्पित है। इस अवसर पर फूलराम वर्मा, आशुतोष शुक्ल, विनय दूबे, अखिलेश पांडेय, प्रमोद प्रजापति, मनोज पांडेय, उमेश पाठक, सुरेंद्र नाथ दूबे, सुंदरम शुक्ल, गोपाल रावत, पंकज पाठक, विपिन कुमार उपस्थित रहे।