Thursday, April 16, 2026
बस्ती

सपा नेताओं ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित कर बढाया हौसला

 

बस्ती :-(martand prabhat)विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुये समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर पर समीक्षा और मतदाता सूची के स्थिति की जानकारी लेकर बूथ अध्यक्षों को और सक्रिय करना तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर युवा सपा नेता इंजीनियर शैलेश चौधरी एवं वरिष्ठ सपा नेता अयाज अहमद ने रूधौली विधानसभा क्षेत्र के भानपुर के करैली में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित कर उनका हौसला बढाया।

इंजीनियर शैलेश चौधरी और अयाज अहमद ने बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर जमीनी हालात की जानकारी लिया।

नेताद्वय ने कहा कि बूथ अध्यक्ष चुनाव अभियान की सबसे मजबूत कड़ी है। कहा कि बूथ अध्यक्ष सपा की सरकार बनाने में सर्वाधिक योगदान करेेंगे। सपा नेता अयाज अहमद ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के कुनीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है और बदलाव का मन बना चुका है। ऐसी स्थिति में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जांय जिससे सूबे में सपा की मजबूत सरकार बने।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रुधौली मो. उमर यूनुस आलम, अनिरुद्ध चौधरी, मो आसिफ ,अली अरशद, शहादत हुसैन ,शहरयार, इस्लाम हुसैन, इरशाद खान,राम तीरथ यादव, राम सुख चौधरी, शिव कुमार यादव, राधेश्याम यादव, प्रदीप यादव,शाहबुद्दीन अंसारी, रामसहाय यादव के साथ ही पार्टी पदाधिकारी और बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।