Monday, July 20, 2026
बस्ती

सिंचाई हेतु नलकूप अहम – गजेन्द्र त्रिपाठी

बस्ती :-(मार्तण्ड प्रभात) जनपद सिचांई बन्धु की बैठक सरयू नहर कालोनी खौरहवॉ फील्ड हास्टल में आयोजित हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों हेतु सिचांई के लिए नहरों तथा नलकूपों की अहम भूमिका है।

जनपद के नहरों में समय पर पानी की उपलब्धता होने पर खेतों की सिचाई आसानी से हो सकेंगी। इस कार्य में अभियन्ता गण तत्परता से कार्यवाही करें।

संचालित नहरों में नये गैप, रैनकट तथा कुलावों आदि की पूरी निगरानी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा निरन्तर किया जाय।

शासन की मंशा है कि किसानों को समुचित सुविधाए प्रदान कर उनकी आय में आसातीत वृद्धि की जाय। सहायक अभियन्ता रवि सागर ने बताया कि कुल 630 नलकूपों में 610 संचालित है, जबकि 20 नलकूप खराब है। इनमें 13 विद्युत दोष से तथा 07 यांत्रिक दोष से बन्द है। उन्हें शीघ्र ही संचालित करा दिया जायंेगा।

उद्यान विभाग के धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत पाईप लाईन के लिए किसानों को 01 करोड़ 24 लाख का भुगतान कर दिया गया है।

बैठक में कृष्ण प्रताप चौरसिया, विजय कुमार आर्या, अभिषेक कुमार, गया प्रसाद, अम्बिका प्रसाद, हेरम्ब त्रिपाठी, परमानन्द, कमलेश कुमार, शशांक मिश्र, मिनी थापा उपस्थित रहें। बैठक का संचालन दुर्गेश श्रीवास्तव ने किया।