Friday, April 17, 2026
बस्तीबस्ती मंडल

राज्यपाल द्वारा रजत पदक से सम्मानित हुये बस्ती के हर्षित अम्बेश

राज्यपाल द्वारा रजत पदक से सम्मानित हुये बस्ती के हर्षित अम्बेश
बस्ती। स्थानीय कटरा मुहल्ला निवासी पूर्व न्यायिक सदस्य अखिलेश कुमार पाण्डेय के पुत्र हर्षित अम्बेश पाण्डेय को राज्यपाल श्रीमती आनन्दबेन ने रजत पदक से सम्मानित किया।

श्री पाण्डेय डा. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में आडियोलाजी के छात्र रहे हैं। विश्वविद्यालय के नवे दीक्षान्त समारोह में अटल प्रेक्षागृह लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया।

हर्षित अम्बेश पाण्डेय को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किये जाने पर सत्यदेव शुक्ल, मुकेश मिश्र, अवधेश चौधरी, सत्यराम शुक्ल, सुभाष पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।