
वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कुशल तिवारी से मिले बबलू तिवारी,
दो राजनैतिक धुरंधरों की मुलाकात से रूधौली में सियासी चर्चा तेज
राजनैतिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा
बस्ती। जनपद के पवन होटल इकौना में पूर्वांचल के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय जननेता, पूर्व सांसद श्री कुशल तिवारी जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया है।
इस दौरान पूर्वांचल के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कुशल तिवारी ने समर्थन और आशीर्वाद देकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
इस मुलाकात के बाद से रूधौली के सियासत में चर्चा तेज हो गई है। वही बबलू तिवारी ने इसे आत्मीय मिलकर बताते हुए कुशल तिवारी को अपना मार्गदर्शक और आदर्श बताया है। बबलू तिवारी रुधौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार माने जा रहे है।







