Sunday, July 19, 2026
बस्ती

आप सभी को नववर्ष 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं – डॉक्टर वी के वर्मा

आप सभी को नववर्ष 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं

नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए

*नववर्ष 2025 मंगलमय हो!*

हर प्राणी ही स्वस्थ्य मगन हो।

हर भरा नव दिव्य चमन हो।

नया वर्ष यह हो सुखदायक।

खुशियों से ही भरा सदन हो।

हर्षित हल पल धरा गगन हो।

नये वर्ष में नया सृजन हो।

नया वर्ष उपयोगी हो।

’’वर्मा’’ सभी निरोगी हो।

धरती पर समरसता आये।

नया वर्ष खुशियां ले आये।

कोई करें न मन में क्रन्दन।

नया वर्ष! तेरा अभिनन्दन।

बहे प्रेम की नित पुरवाई।

नये वर्ष पर तुम्हें बधाई।

नया वर्ष यह मंगलमय हो।

हर प्राणी की जय हो जय हो।

डा. वी. के. वर्मा

सामाजिक कार्यकर्ता/आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती।