
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरघाट माता मंदिर में पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सरघाट माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए देश की प्रगति और जनकल्याण के लिए उनके समर्पण की सराहना की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी, मंडल प्रभारी साऊंघाट विजय कुमार पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम उग्रह जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह, राजकुमार चौधरी, राधे श्याम चौधरी, राम प्रसाद शाही, राजेश अग्रहरि, बलराम तिवारी, विक्की सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष रामनगर मंटू दूबे एवं आकाश श्रीवास्तव सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







