कप्तानगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव का हुआ भव्य स्वागत

कप्तानगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव का हुआ भव्य स्वागत

कप्तानगंज(बस्ती)31 अगस्त 2026।

विधानसभा कप्तानगंज स्थित सेवा सदन कार्यालय पर नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद तथा पूर्व में सदन की साथी श्रीमती संगीता यादव जी के आगमन पर पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने श्रीमती संगीता यादव जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय जुड़ाव निश्चित रूप से भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

वही श्रीमती संगीता यादव ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान मिलता है। हमारी सरकार और पार्टी लगातार महिला हितों के लिए कार्य करती रहती है।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।