राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती प्रथम आगमन पर हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य अभिनंदन

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती प्रथम आगमन पर हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य अभिनंदन

बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार जनपद आगमन पर हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। विक्रमजोत स्थित एक ढाबे पर हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इसी अवसर पर भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव का भी भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

हरीश द्विवेदी और संगीता यादव के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जाना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। यह जिम्मेदारी उनके वर्षों के संगठनात्मक परिश्रम, समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी ने सांसद रहते हुए भी क्षेत्र और संगठन के कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखा। विधायक ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को हमेशा सम्मान मिलता है। हरीश द्विवेदी इसका एक बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन के लिए काम किया और आज पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ निश्चित रूप से पूरे संगठन को मिलेगा। भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि संगीता यादव को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना भी संगठन की मजबूती का संकेत है। उनका अनुभव और सक्रियता पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा का मजबूत संगठन इस यात्रा को और गति देने का काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

स्वागत समारोह में ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, उमेश मद्धेशिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज नारायण मिश्रा, भगवान बख्श सिंह व शिव प्रसाद सिंह, श्रवण तिवारी, अनिल सिंह कोले प्रधान, रमेश दूबे, चतुर्गुण राजभर, राजदत्त शुक्ला पूर्व प्रधान, काटन सिंह पूर्व प्रधान, डिप्टी सोनी पूर्व प्रधान, अमरनाथ तिवारी, डिम्पल सिंह, राजेश सिंह, विक्कू सिंह, भरत लाल पटेल, चिंताराम वर्मा, राकेश वर्मा, मनोज सिंह, संतोष शुक्ला प्रधान, शैलेन्द्र सिंह, राम स्वारथ सिंह डायरेक्टर, कौशल किशोर सिंह, बृजेश मिश्रा, सुधाकर तिवारी, राम प्रगट सिंह, राम हंकार पाण्डेय प्रधान, लवकुश मोदनवाल, संतोष सिंह, शिवरंग सिंह, खानन सिंह, श्रीराम सिंह, अमरनाथ सिंह, शक्तिधर द्विवेदी, अमित द्विवेदी, भगवती प्रसाद पूर्व प्रधान, संजय पाण्डेय, चंद्रमणि सिंह प्रधान, पंकज सिंह प्रधान, सुधाकर दूबे, लालमणि कनौजिया प्रधान, सुधांशु पाण्डेय प्रधान, देव दत्त सिंह प्रधान, रघुनाथ सिंह प्रधान, बबलू सिंह प्रधान, अवधेश सिंह, विवेक तिवारी, उत्तम सिंह एवं अवधेश वर्मा पूर्व प्रधान सहित हजारों पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।