
सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती पर पुरस्कृत हुये मेधावी
सरदार पटेल ने सुविधा की जगह देश हित को महत्व दिया-डा. दशरथ चौधरी
बस्ती । लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 151 वीं जयन्ती पर शनिवार को सरदार पटेल स्मारक संस्थान परिसर में याद किया गया। सांसद राम प्रसाद चौधरी, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया।
बाद छत्रपति साहू जी सभागार में आयोजित गोष्ठी मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य डा. दशरथ चौधरी ने कहा कि किसान के बेटे के रूप में पटेल जी ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी सुविधा की जगह देश के हितों को महत्व दिया। उन्होने 562 रियासतों को एकता के सूत्र में बांध कर भारत के स्वरूप को सशक्त बनाया। देश को आजाद कराने से लेकर गृह मंत्री के रूप में देश के निर्माण में उनके योगदान से युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिये।
गोष्ठी को डा. राकेश सिंह, इ. रघुनाथ पटेल, दीनानाथ चौधरी, इ. श्यामलाल चौधरी, डा. गिरजेश चौधरी, रजनीश पटेल, प्रभाकर पटेल, सत्यराम चौधरी, अमित कुमार वर्मा, फूलचन्द्र सिंह आदि ने पटेल जी से जुड़े अनेक प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि पटेल का योगदान सदैव याद किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये चौधरी धर्मदेव पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ऐसे लौह पुरूष है जिन्होने अनगिनत रियासतों को भारत से जोड़कर देश के भूगोल को समृद्ध किया।
संस्थान के अध्यक्ष डा. आर.पी. वर्मा, महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पटेल जी का समग्र जीवन देश को समर्पित रहा, नई पीढी को उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुये आगे बढना होगा। संचालन डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने किया।
आयोजन समित अध्यक्ष इ. विक्रम चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर सरदार पटेल स्मारक संस्थान की ओर से डा. रामजी वर्मा, सूरज चौधरी, अभिषेक पटेल को सरकारी सेवा में चयनित होने पर अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । छात्रावास के 5 मेधावी छात्रों अभिषेक चौधरी, अमन चौधरी, प्रशान्त चौधरी, दिव्यांश चौधरी, और मयंक चौधरी को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित चौधरी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रामजी चौधरी, रामकमल चौधरी, राजमणि चौधरी, रामकृपाल चौधरी, कमलेश कुमार चौधरी, भानु प्रताप चौधरी, राम शिरोमणि चौधरी, राकेश चौधरी, सुजीत चौधरी, रामअधार चौधरी, मस्तराम वर्मा, कृष्णनाथ चौधरी, तिलकराम चौधरी, राम बहादुर चौधरी, गुलाला चौधरी, नीरज चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, सुभाष चौधरी, राम सुरेश चौधरी, वीरेन्द्र वर्मा, राधेश्याम चौधरी, ज्ञानदास चौधरी, रामनाथ चौधरी, राकेश सिंह, अशोक वर्मा, आज्ञाराम चौधरी, कमलेश चौधरी, डा. राजकिशोर वर्मा, रामरक्षा वर्मा, डा. बालकेश चौधरी, शैशव पटेल, राजेश पटेल, जनेश्वर चौधरी, संजय चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, आशु चौधरी, अनन्त पटेल, शैलेष चौधरी, महेन्द्र चौधरी के साथ ही सरदार पटेल स्मारक संस्थान के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे।







