
सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को टुकड़ों में बंटने से बचाया-ऐश्वर्य राज सिंह
बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में देश के पहले गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को जयंती पर याद किया गया। कुंआनों तट के निकट स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ आजादी के बाद देश को एकजुट करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा। आजादी के समय देश में बिखरी 550 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कराकर उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और दृढ़ता का परिचय दिया। उनके प्रयासों ने भारत को टुकड़ों में बंटने से बचाया और एक मजबूत, अखंड राष्ट्र की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई।
कहा कि सरदार पटेल ने कहा था कि कठिन समय में कायर व्यक्ति बहाना ढूंढते हैं, बहादुर व्यक्ति रास्ता खोजते हैं। ऐसे महापुरूष के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा।
कार्यक्रम में राधेश्याम चौधरी ,विवेक चौधरी कैप्टन दिनेश सिंह दीपक मिश्रा, सुनील पाण्डेय, कुमकुम भारती , अरुणेन्द्र पटेल बब्बू खान अतुल सिंह, रंजीत सिंह, इरफान अहमद ताहिर शेख, इन्द्र बहादुर यादव,पप्पू यादव ,शिवकुमार गौतम,शिव पटवा, बब्बू चौधरी आदि ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन् किया।







