Sunday, August 2, 2026
बस्ती

वन्दे भारत ट्रेन से टकरा कर युवक की मौत

बस्ती। बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की वंदे भारत ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना गेट संख्या 189 से लगभग 50 मीटर की दूरी पर अप ट्रेक पर यह हादसा हुआ है।

मृतक की पहचान मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल निवासी चंद्रहास सिंह (35) पुत्र रूदल सिह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। यह हादसा है या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुट गई है।