चिकित्सक समाज का हिस्सा, हिंसा, दुर्व्यवहार से घटती है कार्यक्षमता- डा. अनिल

चिकित्सकों की बैठक मे उठी आईएमए भवन के लिये जमीन आवंटित करने की मांग

आईएमए की बैठक मे बोले मण्डलायुक्त, चिकित्सकों का योगदान महत्वपूर्ण

चिकित्सक समाज का हिस्सा, हिंसा, दुर्व्यवहार से घटती है कार्यक्षमता- डा. अनिल

बस्ती, 31 अक्टूबर। स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार मे मंण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने कहा पढ़ाई से लेकर प्रैक्टिस तक एक चिकित्सक का कार्य बेहद कठिन होता है। समाज के प्रति चिकित्सकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है। मण्डलायुक्त इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आईएमए अध्यक्ष डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव के संयोजन मे आयोजित एक बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होने आगे कहा कि कोरोना काल मे चिकित्सकों की एकजुटता ने महामारी के जोखिम को कम करने मे सहयोग किया। हालांकि कई चिकित्सकों को डियूटी के दौरान अपनी जांन गंवानी पड़ी। कोरोना महामारी मे इनके योगदान ने चिकित्सा पेशे का महत्व और सम्मान कई गुना बढ़ा दिया है। उन्होने सभी चिकित्सकों को शुभकामनायें देते हुये समाज को योगदान देने हेतु बधाइयां दी। बैठक का सचालन डा. अश्वनी कुमार ने किया। आईएमए अध्यक्ष ने कहा चिकित्सक हमेशा समाज का महत्वपूर्ण अंग रहा है।

लेकिन कुछ मामलों में देखा जाये तो लोग चिकित्सकों की भूमिका की अनेदखी कर हिंसा का रास्ता अख्तियार कर लेते हैं। बगैर कुछ सोचे समझे अस्पताल और चिकित्सक को नुकसान पहुचाना शुरू कर देते हैं। इससे चिकित्सकों को गहरा आघात पहुंचता है और कहीं न कहीं उनकी कार्यक्षमता घट जाती है तथा वे जोखिम लेना छोड़ देते हैं। ऐसे असुरक्षित वातावरण मे मृत्यु दर बढ़ती है और बाद मे लोगों को कानूनी दांवपेंच भी झेलना पड़ता है।

इस अवसर पर चिकित्सकों ने एकजुट होकर बस्ती मे आईएमए भवन हेतु स्थान आवंटित करने की भी मांग किया, ताकि आईएमए को और अधिक क्रियाशील बनाया जा सके। आईएमए की ओर से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सीएमओ डा. राजीव निगम को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आईएमए के आठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमे डा. कैप्टन पीएल मिश्रा, डा. श्रीमती ऊषा सिंह, डा. श्रीमती अलका शुक्ला, डा. श्रीमती नीलम सिंह तथा चिकित्सा शिक्षा के कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिये डा. एपीडी द्विवेदी, डा. पीएन सिंह, डा. एनके श्रीवास्तव, डा. डा. एसके अरोरा आदि शामिल रहे।

उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सचिव डा नवीन चौधरी, डा अश्वनी सिंह, डा प्रमिला सिंह, पूर्व अध्यक्ष डा नवीन श्रीवास्तव, डा शशि श्रीवास्तव, डा केके तिवारी, डा जीएम शुक्ला, डा सुनील तिवारी, डा शालू तिवारी, डा रंग जी द्विवेदी, डा पीएन सिंह, डा फिरोज खान, डा बृजेश पाल, डा आशीष नारायण त्रिपाठी, डा सीमा त्रिपाठी, डा अनिल चौधरी, डा सीमा चौधरी, डा आदित्य धर द्विवेदी, डा सत्येंद्र रॉय, डा आसिम फारूकी, डा लालमणि पाल, डा नवीन मौर्या, डा मुश्ताक़ अहमद खान सहित इनके परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे।